इंडिगो की हवाईयात्रा: लैंडिंग के दौरान अचानक टेकऑफ कर गई हैदराबाद-भोपाल फ्लाइट

[ad_1]

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
25 मिनट एयरपोर्ट के आसपास चक्कर लगाती रही इंडिगो की फ्लाइट। - Dainik Bhaskar

25 मिनट एयरपोर्ट के आसपास चक्कर लगाती रही इंडिगो की फ्लाइट।

राजाभोज एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह 9 बजे हैदराबाद से भोपाल पहुंची इंडिगो की फ्लाइट की लैंडिंग के समय पायलट का असेसमेंट बिगड़ गया। ऐसे में लैंड होती फ्लाइट को अचानक से वापस टेकऑफ करना पड़ा। इस दौरान फ्लाइट में बैठे यात्रियों की सांसे अटक गई।

करीब 25 मिनट तक विमान एयरपोर्ट के आसपास चक्कर लगाता रहा। जिसके बाद फ्लाइट को वापस लैंड करवाया जा सका। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि फ्लाइट्स की लैंडिंग के समय कई बार सामान्य प्रक्रिया के तहत ऐसा होता है। हैदराबाद फ्लाइट के साथ भी ऐसा ही हुआ। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कई बार पूछने के बाद कॉकपिट से हुई तकनीकी खामी आने की घोषणा

दरअसल इंडिगो की हैदराबाद-भोपाल फ्लाइट (6ई-7121) ने बुधवार सुबह 7 बजे हैदराबाद से उड़ान भरी और 9 बजकर 2 मिनट पर राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हो रही थी, लेकिन एयरक्राफ्ट का रन-वे पर सुरक्षित तरीके से लैंड होने के एंगल का सही असेसमेंट पायलट नहीं कर सका।

इस वजह से पायलट ने लैंड होती फ्लाइट को टेकऑफ कर लिया। करीब 25 मिनट तक फ्लाइट हवा में ही रही। इस बीच पीछे से आ रही बेंगलुरु फ्लाइट को एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसके बाद हैदराबाद-भोपाल फ्लाइट लैंड हो सकी। यात्रियों के अनुसार एयरहोस्टेस से कई बार पूछने के बाद कॉकपिट से तकनीकी खामी के चलते फ्लाइट को वापस टेकऑफ करने की घोषणा की गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button