आर्मी जवान का अंतिम संस्कार: छुट्टी लेकर घर आए तभी हुई तबियत खराब, लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत

[ad_1]
दतियाएक घंटा पहले
दतिया के गांव महेवा निवासी आर्मी के जवान का बीमारी के चलते निधन हो गया। वे राजोरी में तैनात थे। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो सबकी आंखें नम हो गई। पूरे सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
अनिल कुमार यादव निवासी महेवा आर्मी में जवान थे। वर्तमान में जम्मू के राजोरी में तैनात थे। पिता आत्माराम यादव ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले ही राजोरी से ट्रांसफर दिल्ली के लिए हुआ था और वह छुट्टी लेकर घर आया था। यहां उसकी तबीयत खराब हुई इसके बाद उसे इलाज के लिए झांसी के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसे लखनऊ आर्मी हॉस्पिटल में रैफर किया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद आर्मी के सैनिकों ने जवान का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। अंतिम संस्कार की जानकारी पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का उनके घर तांता लगा रहा।
Source link