आरोपियों के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर: दर्जनों मामलों में आरोपी इरफान कटार का घर हुआ जमींदोज, एएसपी बोले- आगे भी होगा एक्शन

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhatarpur
  • In Dozens Of Cases, The House Of Accused Irfan Katar Became Landlocked, ASP Said There Will Be Further Action

छतरपुर (मध्य प्रदेश)18 मिनट पहले

छतरपुर जिले में एक बार फिर आरोपियों के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान काटर का मकान जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर जमींदोज किया है। आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस बीच पुलिस और प्रशासन ने मकान गिराने की कार्रवाई की है।

छतरपुर ASP विक्रम सिंह ने बताया कि शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी इरफान काटर का मकान जमींदोज किया है। इरफान पर जिले के कई थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जो अब भी वारदातों और अपराधों को अंजाम दे रहा है और फरार है।

अन्य आरोपियों पर भी होगा एक्शन

ASP ने बताया कि उसकी आपराधिक गतिविधियां लगातार जारी हैं, वह लगातार अपराध में संलिप्त है। जिसके चलते प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। अन्य अपराधियों पर भी इस तरह की कार्रवाई होनी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button