आरएसएस ने मनाया दशहरा मिलन कार्यक्रम: मानस मंच में हुआ बौद्धिक का आयोजन, पथ संचलन का लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत

[ad_1]

टीकमगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के मानस मंच किले का मैदान में संघ कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस मौके पर बौद्धिक का आयोजन हुआ। इसके बाद शहर में पथ संचलन निकाला गया।

संघ के नगर कार्यवाह अमित अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हर साल विजयादशमी पर्व मनाया जाता है। इस बार भी शनिवार को मानस मंच में सभी संघ कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक दूसरे के गले मिलकर दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके बाद बौद्धिक का आयोजन हुआ और फिर नगर में पथ संचलन निकाला गया।

उन्होंने बताया कि पथ संचलन मानस मंच से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, जय स्तंभ, कोतवाली रोड, सिंधी धर्मशाला, लुकमान चौराहा, राजमहल, कटरा बाजार, पुराना डाकखाना, पुरानी तहसील रोड होते हुए स्टेट बैंक चौराहे पर पहुंचा। इसके बाद गांधी चौराहे में संचलन का समापन किया गया। वहीं पथ संचलन में सभी संघ कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में नजर आए।

रास्ते में फूल बरसा कर किया गया स्वागत

पथ संचलन के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने संघ कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। शहर के गांधी चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, कटरा बाजार, सिंधी धर्मशाला सहित प्रमुख स्थानों पर राजनेता भी संघ कार्यकर्ताओं के स्वागत में खड़े दिखाई दिए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button