आम आदमी पार्टी का मिशन 2023: सक्रिय कार्यकर्ताओं का डाटा एकत्रित कर रहे पार्टी, शमशाबाद, कुरवाई और विदिशा में हुआ आयोजन

[ad_1]
विदिशा7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद है। इसी आधार पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मिशन 2023 में सफलता पाने के लिए आम आदमी पार्टी ने अब मप्र के पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का डाटा एकत्र कर रही है। जिसके आधार पर मजबूती से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ जाएगा।
कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर पार्टी के उम्मीदवार का चयन करेगी। इसी को लेकर आज आम आदमी पार्टी का विदिशा विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम हुआ। संगठन के विस्तार को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में संभाग स्तर, जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसे प्रदेश में 25 सितंबर तक इन्हें पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके बाद दूसरे फेस में मंडल एवार्ड और बूथ स्तर पर ये आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य सक्रिय कार्यकर्ताओं का डाटा एकत्रित करना है। जिसके आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। विदिशा की पांचों विधानसभाओं में यह कार्यक्रम 25 सितंबर तक होना है, जिसमें तीन विधानसभा शमशाबाद, कुरवाई और विदिशा में हो चुका है।
24 और 25 में सिरोंज और गंजबासौदा में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल हमें जनता के बीच ले जाकर उन्हें बताना है। जैसे कार्य दिल्ली में हुए हैं और अब पंजाब में हो रहे हैं। यदि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनी तो यहां भी हम लागू करेंगे।
Source link