सोमवार को खजराना गणेश और रणजीत हनुमान के दर्शन: गजानन और पवन पुत्र का हुआ भव्य श्रृंगार, भक्तों ने की प्रार्थन

[ad_1]
इंदौरएक घंटा पहले
सोमवार को खजराना गणेश का भव्य श्रृंगार किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाया। नए वस्त्र भगवान गणेश को पहनाए। विभिन्न किस्म के फूलों के हार भगवान को पहनाए। गणेश जी के साथ विराजित रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी सुंदर श्रृंगार कर फूलों की माला अर्पित की। मंदिर के पुजारी पंडित सतपाल महाराज ने भगवान का विधि-विधान के साथ पूजन कर उनकी आरती की। मंदिर में रोजाना दूर-दूर से भक्त भगवान के दर्शन करने आते है। मान्यता है कि यहां भक्तों कि मनोकामना पूरी होती है।

इधर, रणजीत हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया। गुलाबी रंग के नए वस्त्र भगवान को पहनाए। फूलों कि माला भगवान को पहनाए। आकड़े के पत्तों पर चंदन से जय सीता राम लिख कर पत्तों कि माला भगवान को अर्पित की। विभिन्न किस्म के फूलों की पंखुड़ियों से भगवान के सिंहासन को सजाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने भगवान की आरती कर भगवान को भोग अर्पित किया। मंदिर में भक्तों द्वारा भगवान का श्रृंगार किया जाता है।

Source link