आध्यात्मिक जन्मदिवस पर हवन: यज्ञ में दी पूर्णाहुति, 51 दीप जलाए

[ad_1]

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अखिल विश्व गायत्री परिवार शक्तिपीठ ने गुरुदेव पं. श्रीराम आचार्य शर्मा के 111वें आध्यात्मिक जन्मदिवस पर सुबह हवन किया। इसमें गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र की पूर्णाहुति दी। रात 8 बजे दीप यज्ञ के माध्यम से 51 दीप जलाए। श्री गुरुदेव के भजनों की प्रस्तुति दी। शक्ति पीठ के ट्रस्टी आनंदी लाल सोनी ने कहा रविवार को पितृ अमावस्या पर सुबह 8 से 10 बजे तक तर्पण का कार्यक्रम किया जाएगा। मीडिया प्रभारी देवा भावसार ने बताया शुभ नवरात्रि के 9 दिन सुबह 7 बजे प्रतिदिन हवन किया जाएगा।

गायत्री शक्तिपीठ के देवेंद्र सिंह यादव, आशीष पटेल, जगदीश सामेडिया, भैरो सिंह चौहान, एसएस पंवार, राजेंद्र बिल्लोरे, अजय गुप्ता, अशोक यादव, आरके सोनी, कुंदन यादव, तिरोले बाबूजी, संजय महाजन, मोहन सिंह चौहान, प्रज्ञा महिला मंडल, गायत्री महिला मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button