Chhattisgarh

वीडियो:एक लड़की को 3 लड़कियो ने पीटा… पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की

अंबिकापुर,01दिसम्बर। अंबिकापुर जिले से 4 लड़कियों की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अंबिकापुर शहर के संगम चौक के पास स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की को 3 लड़कियां पीट रही है। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है।

https://youtu.be/ZlWBxONobEE

एक साथ रहती थी सभी लड़कियां

पूरा मामला अंबिकापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले की रहने वाली सीमा साहू अंबिकापुर के मनोकामना कपड़ा दुकान में काम करती है। सीमा साहू तीन अन्य लड़कियों के साथ एक साथ रूम में रहती थी और काम करती थी। बीते दिन सीमा साहू से किसी बात को लेकर इन तीनों लड़कियों में विवाद हुआ था जिससे वह दूसरे रूम में शिफ्ट हो गई थी।

आज तीनों लड़कियां मनोकामना कपड़ा दुकान में काम करने आई। सीमा साहू को बाहर बुलाकर तीनों ने उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की लेकिन लड़कियों ने पिटाई करना बंद नहीं किया।

मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने बताया कि, आज मनोकामना कपड़ा दुकान के बाहर कुछ लड़कियां आपस में झगड़ा हुईं है। इसकी शिकायत मिली है, हमने दोनों पक्षों को बुलाया है। लड़कियां एक साथ रहती थी इस दौरान उनमें विवाद हुआ था। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button