एमपी में सीजन की पहली सबसे सर्द रात: पचमढ़ी में 4 साल बाद नवंबर सबसे ज्यादा ठंडा, @ 5 डिग्री पर पहुंचा पारा

[ad_1]
नर्मदापुरम12 मिनट पहले
नर्मदापुरम सहित मप्र में पिछले एक सप्ताह से ठंड की एंट्री हो गई है। रात का पारा 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इस सीजन में पहली बार शुक्रवार-शनिवार को रात सबसे सर्द रही। सतपुड़ा की रानी के नाम से पहचानी जाने वाली पचमढ़ी में रात का पारा लुढ़ककर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह पारा प्रदेश में सबसे कम रहा। साल 2018 के बाद पचमढ़ी की नवंबर के तीसरे सप्ताह की सबसे सर्द रात रही।
साल 2018 में पारा 13 नवंबर तक 4 डिग्री तक आ गया था। यह एक सप्ताह तक 4 और 5 डिग्री रहा था। इस साल 13 नवंबर के बाद से रात का तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। 19 नवंबर की रात को 5.4 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन पहले 2.4 डिग्री पारा गिरा है। नर्मदापुरम में न्यूनतम पारा 12.6 डिग्री दर्ज हुआ। यहां 2.6 डिग्री पारा गिरा है। तापमान में गिरावट होने से ठंडक का एहसास होने लगा है।
पचमढ़ी में दिन का पारा 21.4 डिग्री तक आया
पचमढ़ी में पहली बार अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे 21.4 डिग्री पर आ गया। पिछले साल भी नवंबर में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। शुक्रवार को 21.4 डिग्री दर्ज हुआ। नर्मदापुरम में दिन का तापमान 28.2, बैतूल में 24.2 डिग्री सेल्सियस आ गया है।
उत्तरी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा
मौसम वैज्ञानिक की मानें तो तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। उत्तरी हवाओं का प्रभाव ज्यादा होगा। हवाओं की गति ज्यादा होने के कारण दिन में पारा लुढ़का है। अगले दो से तीन तक रात का पारा नीचे आ सकता है।

Source link