आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन: तीन दिन में बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुण

[ad_1]

आगर मालवा38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय विद्यालय आगर में चल रहे तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इस दिन भी प्रशिक्षणार्थियों ने आत्मरक्षा के गुण सीखें, उन्हें प्रशिक्षक विशाल सूर्यवंशी, विजय यादव, कुलदीप विश्वकर्मा, सविता उनियारा, नैना बनासियां ने कराते, लाठी, जु जित्सु, कुराश आदि पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय विद्यालय प्रभारी प्राचार्य बनवारी लाल मीणा, खेल प्रभारी राजश्री टांक, राकेश कुमार, प्रियंका प्रजापति, विद्यालय खेल शिक्षक आयुष दुबे व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

इस दिन अतिथियों ने संबोधित कर कहा की सभी को अपनी रक्षा के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाना चाहिए, वर्तमान परिस्थिति के अनुसार अपने आप को मजबूत बनाने के साथ अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की आवश्यकता है।

इस दौरान विद्यालय परिवार ने मार्शल आर्ट्स अकादमी के सचिव शरद मंडलोई और सभी प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button