आतिशबाजी से अलग होंगे रावण के दसों सिर: 111 फीट के रावण में होगी जोरदार आतिशबाजी, लम्पी वायरस का रावण भी होगा दहन

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • There Will Be Strong Fireworks In 111 Feet Of Ravana, Ravan Of Lumpy Virus Will Also Be Burnt

इंदौरएक घंटा पहले

इंदौर में दशहरा पर अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न तरह के रावण का दहन होगा। एक तरफ जहां रावण दर्शकों को शाही स्नान कराएगा वहीं लम्पी वायरस रुपी रावण का दहन भी यहां होगा। इसके साथ ही एक स्थान पर तो हनुमान जी रावण और लंका का दहन करेंगे। ये रावण बनकर तैयार हो चुके है, जिनका दहन दशहरा पर किया जाएगा।

यहां दिखेगी भव्य आतिशबाजी
दशहरा मैदान में 111 फीट ऊंचा रावण बनकर तैयार हो चुका है। दशहरा मैदान पर ही रावण का दहन किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी यहां लोगों को जोरदार आतिशबाजी देखने को मिलेगी। दशहरा मैदान पर करीब एक लाख से ज्यादा लोग रावण दहन का नजारा देखने आते हैं। दशहरा महोत्सव समिति के सत्यनारायण सलवाड़िया ने बताया कि इस बार भी 111 फीट का रावण तैयार किया जा चुका है। खेमा इंडस्ट्रीज की तरफ से पिछले कई सालों से रावण में निशुल्क पटाखे लगाए जाते हैं। रावण दहन के पूर्व परंपरानुसार शमी पूजन किया जाएगा।

दशहरा मैदान का रावण।

दशहरा मैदान का रावण।

यहां रावण के दस सिर आतिशबाजी से होंगे अलग
दशहरा उत्सव समिति चिमनबाग मैदान के संयोजक एडवोकेट अरविंद यादव व अध्यक्ष अनिल यादव के मुताबिक 48 सालों से चिमनबाग मैदान पर बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजया दशमी पर रावण व लंका का दहन हो रहा है। इस साल 101 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है। खास बात यह है कि यहां रावण के दसों सिर आतिशबाजी से अलग-अलग होंगे। यहां 250 फीट की लंका भी तैयार की गई है। चिमनबाग मैदान पर रावण एवं लंका का दहन हनुमान का रूप धारण करने वाले दिलीप कुशवाह अपनी वानर सेना के साथ करेंगे। इस दौरान मैदान में आकर्षक रंग बिरंगी आतिशबाजी होगी।

चिमनबाग मैदान का रावण।

चिमनबाग मैदान का रावण।

यहां शाही स्नान कराएगा रावण
एकता सहयोग समिति के आयोजक किशोर मीणा ने बताया कि समिति का यह रा‌वण दहन का 37वां साल है। इस बार भारी बारिश को देखते हुए शाही स्नान कराने वाला रावण तैयार किया गया है। रावण दहन के पहले रावण अपने दोनों हाथों से ब्रह्म चक्र चलाएगा और चारों तरफ 50-50 फीट दूर तक अग्नि की बौछार करेगा। यह भस्मी कंगन 25 किलो बारुद से तैयार किया गया है। रावण दहन के पहले ही इलेक्ट्रॉनिक आकाशीय आतिशबाजी भी यहां देखने को मिलेगी। उनका दावा है कि इंदौर में ऐसी आतिशबाजी पहली बार देखने को मिलेगी। यहां रावण की हाइट 51 फीट रखी गई है।

उषागंज छावनी का रावण।

उषागंज छावनी का रावण।

लम्पी वायरस रूपी रावण का होगा दहन
संस्था सूर्य मंच के संयोजक सन्नी पठारे के मुताबिक भारत देश की हजारों गाय माता का जीवन खत्म करने वाले लम्पी वायरस रुपी रावण का दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गायों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है, इसलिए लम्पी वायरस रूपी रावण का दहन होगा। श्री कृष्ण टॉकिज के सामने नगर निगम रोड पर रात 8.30 बजे से संस्था द्वारा संस्था की सोशल साइट और फेसबुक पेज पर भी ऑनलाइन प्रसारण का इंतजाम किया जा रहा है, ताकि इंदौर की जनता घर बैठे भी रावण दहन देख सके। आयोजन में राम, लक्ष्मण और हनुमान का भ्रमण भी दिखाया जाएगा। देवास के सुप्रसिद्ध टिकलर ग्रुप द्वारा रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। खंडवा के गायक दुर्गेश राजपूत भजनों की प्रस्तुति देंगे। रावण दहन के बाद 151 किलो गिलकी के भजिए का प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके अलावा विजय नगर, तिलक नगर सहित अन्य स्थानों पर भी रावण दहन होगा।

श्री कृष्ण टॉकिज के सामने दहन होगा लम्पी वायरस रुपी रावण।

श्री कृष्ण टॉकिज के सामने दहन होगा लम्पी वायरस रुपी रावण।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button