आटो चालक ने जीता भारत उदय का खिताब: देश के कई बॉडी बिल्डरों को हराया, बॉडी बिल्डर संजू का अगला लक्ष्य एशिया में खिताब जीतना

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Beating Many Body Builders Of The Country, Auto Driver Sanju’s Next Goal Is To Win The Title In Asia

जबलपुर29 मिनट पहले

3 एंव 4 सितंबर को बेंगलुरु में संपन्न हुई 70 वी राष्ट्रीय शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता में 16 राज्यों के बॉडी बिल्डरो ने भाग लिया। राष्ट्रीय शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें से कि 9 खिलाडियो ने पदक जीते। जबलपुर के संजू लोधी ने भारत उदय में कई राज्यों के खिलाड़ियों को पझड़ते हुए टाइटल जीता है।

बेंगलुरु में आयोजित हुई शरीर शौष्ठव प्रतियोगिता में भारत उदय,भारत किशोर, भारत कुमार, भारत श्री और भारत केशरी की प्रतियोगिता हुई। टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत उदय के टाइटल पर कब्जा किया इसके साथ ही टीम ने 4 स्वर्ण , 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीता हैं। सबसे बड़ी बात यह हैं कि पहली बार मध्यप्रदेश में भारत उदय का खिताब आया हैं। जबलपुर के बॉडी बिल्डर संजू लोधी ने भारत उदय के टाइटल पर कब्जा किया हैं। मध्यप्रदेश शरीर सौष्ठव टीम के मैनेजर शीलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कड़ी प्रतियोगिता के बीच जिस तरह से मध्य प्रदेश खास तौर पर जबलपुर के खिलाडियो ने प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ हैं।

भारत उदय के खिताब पर कब्जा करने वाले संजू लोधी ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे उसके गुरु का हाथ है जिन्होंने लगन से प्रैक्टिस करवाई, जिसकी बदौलत उसने भारत उदय का खिताब जीता। संजू लोधी ने बताया कि उसके ग्रुप में कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर के बॉडी बिल्डर भी थे। संजू लोधी की इस सफलता में खेल जगत ने खुशी जताई है। बॉडी बिल्डर संजू के मुताबिक वह बीते 4 सालों से लगातार प्रैक्टिस कर रहा है, अब मेहनत रंग लाई है, जहां उसने भारत उदय का खिताब जीता।

सन्जू लोधी पेशे से ऑटो चालक है। दिन में वह ऑटो चलाता है और फिर शाम को जिम में ढाई घंटे प्रैक्टिस करता है। संजू के कोच रोक्सन उन्हें ना सिर्फ फ्री में कोचिंग देते हैं बल्कि उसकी डायट का भी ख्याल रखते हैं। संजू की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं है उनके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं, ऐसे में संजू पर ही परिवार की जिम्मेदारी हैं। संजू का जिम कांचघर में है जबकि वह संजीवनी नगर में रहते हैं। तकरीबन 8 से 10 किलोमीटर रोजाना संजू साइकिल से ही जिम जाता हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button