आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन: नगर निगम पांच स्थानों पर लगाएगा शिविर, बकाया टैक्स जमा करने पर सरचार्ज में दिया जाएगा डिस्काउंट

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Katni
  • Municipal Corporation Will Organize Camps At Five Places, Discount Will Be Given In Surcharge On Depositing Outstanding Tax

कटनी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 नवंबर को किया गया है। लोक अदालत में संपत्ति कर और जलकर के बकाया राशि में लगाए गए अधिभार सरचार्ज में छूट दी जाएगी।

नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए 12 नवंबर की सुबह 10 बजे से नगर निगम कार्यालय, बस स्टैंड कटनी, बस स्टैंड ऑडिटोरियम परिसर जोन क्रमांक- 1, दुर्गा चैक खिरहनी जोन क्रमांक- 2, माधवनगर उप कार्यालय जोन क्रमांक- 4 सहित सुभाष चैक में लोक अदालत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के शिविरों के आयोजन के लिए नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिक से अधिक करदाताओं को अधिभार में छूट का लाभ देने के लिए कहा है।

महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने लोगों से 12 नवंबर को लोक अदालत के लिए लगाए शिविर में अधिभार में दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए कहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button