गुना में विधायक प्रतिनिधि पर रेप की FIR: शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप; पढ़िए पूरा मामला

[ad_1]

गुना3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ रेप का आरोपी। नीली शर्ट में। - Dainik Bhaskar

चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ रेप का आरोपी। नीली शर्ट में।

जिले के एक विधायक प्रतिनिधि और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। उस पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी 5 दिन पहले ही शादी हुई थी। इस शादी का वीडियो भी उसने सोशल मीडिया पर डाला था।

शनिवार शाम गुना की रहने वाली एक महिला ने कुंभराज नगर परिषद के पार्षद और चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के विधायक प्रतिनिधि संतोष अहिरवार की शिकायत महिला थाने में कई। 25 वर्षीय महिला ने बताया कि संतोष ने उससे शादी का वादा कर कई बार उसके साथ रेप किया। महिला थाना प्रभारी ज्योति राजपूत ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

7 नवंबर को हुई शादी

संतोष की 7 नवंबर को ही शादी हुई है। इस शादी के फोटो/वीडियो भी उसने अपनी सोशल मीडिया पर डाले थे। बताया जाता है कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है। काफी समय से पति-पत्नी अलग रह रहे थे। तलाक की बात भी चल रही थी। हालांकि, एभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उनका तलाक हुआ था या नहीं। 7 नवंबर को उसने दूसरी शादी की। उसने अपने दोस्तों और परिचितों को आमंत्रण भी सोशल मीडिया पर ही दिया था।

चांचौड़ा विधायक का प्रतिनिधि है आरोपी

मामले में आरोपी संतोष अहिरवार चांचौड़ा विधायक लक्षमण सिंह का विधायक प्रतिनिधि है। इसके अलावा वह पार्षद भी है। कुंभराज नगर परिषद के चुनावों में वह पार्षद का चुनाव लड़ा और जीतकर आया था। कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में भी वह पदाधिकारी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button