आज नहीं होगी जिला मेडिकल बोर्ड बैठक: 28 अक्टूबर को होगी जांच, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आते हैं दिव्यांग

[ad_1]

सिवनीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी जिला अस्पताल में हर गुरुवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक होती है। इसमें विकलांगता सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। जांच के बाद उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाता है। आज अवकाश होने के कारण कल 28 अक्टूबर को जांच की जाएगी।

विकलांगता सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 100 किलोमीटर दूर से भी लोग आते हैं। जिसमें आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर, धनोरा, कुरई, लखनादौन, छपारा, बरघाट, केवलारी शामिल हैं। जहां से पात्र लोग लंबा सफर तय कर जिला अस्पताल पहुंचते हैं।

जानकारी न होने पर लोग हो सकते हैं परेशान
आज के अवकाश के बारे में लोगों को जानकारी न होने से लोग लंबी दूरी से सिवनी जिला अस्पताल आकर परेशान हो सकते हैं। आज स्थानीय अवकाश होने से बैठक नहीं होने से लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ेगा।

कल होगी साप्ताहिक जिला मेडीकल बोर्ड की बैठक
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक सिवनी ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल सिवनी में साप्ताहिक जिला मेडिकल बोर्ड दिन गुरुवार को आयोजित होता है। दिनांक आज 27 अक्टूबर दिन गुरुवार को स्थानीय अवकाश होने से जिला मेडिकल बोर्ड कल 28 अक्टूबर दिन शुक्रवार को आयोजित होगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button