आज धनतेरस पर बाजार में बरसेगा धन: हर साल दीपोत्सव पर होता है करोड़ों का बाजार, शुक्रवार की शाम से ही बाजार हुए गुलजार

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Balaghat
- Every Year There Is A Market Worth Crores On Deepotsav, The Market Has Been Buzzing Since Friday Evening.
बालाघाट43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दीपावली पंच महोत्सव की शुरुआत आज 22 अक्टूबर धनतेरस से शुरू हो रही है। पहले दिन मुख्यालय समेत तहसील क्षेत्रों में करोड़ों रुपए का कारोबार होने की संभावना है। हर साल दीपोत्सव पर करोड़ों का बाजार होता है।
लोगों ने कहा कि दिवाली पर लोग अभाव झेलकर भी कुछ ना कुछ खरीदते हैं। धनतेरस को लेकर शुक्रवार की शाम से ही बाजार गुलजार हो गए हैं। बर्तन, सराफा के साथ ही हर किस्मी उत्पादों के बाजार के चमकने की संभावना है। पंच महोत्सव के पहले दिन आज शनिवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। दूसरे दिन रविवार को नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन सोमवार को लक्ष्मीपूजन और मंगलवार को गोवर्धन पूजा अन्नकूट और बुधवार को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा।

शुक्रवार की शाम से ही बाजार गुलजार हो गए हैं।
खरीदी का है पौराणिक धार्मिक महत्व
पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतरेस पर बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदी करना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि नगर में बर्तन के साथ ही दूसरे उत्पादों के बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गए हैं। हालाकि सराफा में अब तक मंदी का दौर चल रहा है, लेकिन कारोबारियों ने कहा कि आज धनतेरस पर सराफा का बाजार चमकने की संभावना है।

आज धनतेरस पर बाजार चमकने की संभावना है।
इधर..मौसम की वजह से किसानों की दिवाली फिकी
इधर, दूसरी तरफ किसानों के बीच इस साल दीपावली फीकी देखने को मिल रही है। बे-मौसम बारिश की वजह से किसान न तो धान की कटाई कर पाए और न ही वे गहाई का काम शुरू कर सके हैं। पिछले चार दिनों से मौसम साफ होने और धूप खिलने के बाद किसान दिवाली बाद ही धान कटाई कर गहाई का काम शुरू करेंगे।

दिवाली पर लोग अभाव झेलकर भी कुछ ना कुछ खरीदते हैं।
Source link