सोनू निगम की प्रस्तुति ने समां बाँधा: कालिदास अकादमी में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोता मन्त्र मुग्ध हुए

[ad_1]

15 मिनट पहले

महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम से पहले सोमवार रात को ख्यात गायक सोनू निगम ने भजन और देशभक्ति गीतों से समां बाँध दिया। सोनू निगम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग कालिदास अकादमी ग्राउंड पर पहुंचे थे।

प्रस्तुति देते सोनू निगम

प्रस्तुति देते सोनू निगम

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को पहले दशहरा मैदान पर रखा गया था लेकिन बारिश होने के कार्यक्रम को कालिदास अकादमी में किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में पहुंचे युवा श्रोताओं ने सोनू निगम के लिए अपनी अपनी जगह संभाल ली थी। कालिदास अकादमी में करीब 8 :45 पर मंच से सोनू निगम की इंट्री होते ही युवाओ में जोश भर गया।

बड़ी संख्या में उनके फेन्स ने तालियों से सोनू निगम का स्वागत किया। सोनू निगम ने सबसे पहले जहां डाल डाल पर ,बम बोले बम बोले ,मेरा रंग दे बसंती जैसे गानों से श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने 25 से अधिक गाने सुनाए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button