Chhattisgarh

आकाशवाणी बिलासपुर के ‘युवा जगत’ में गूंजेगा जांजगीर-चांपा, कु. श्वेता जायसवाल देंगी विशेष प्रस्तुति

जांजगीर-चांपा। जिले की स्काउट-गाइड गतिविधियों को अब राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने जा रही है। आकाशवाणी बिलासपुर के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘युवा जगत’ के आगामी अंक में जांजगीर-चांपा की झलक सुनाई देगी।

यह कार्यक्रम 27 मार्च, शुक्रवार को शाम 5:35 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम के ‘मेरी बारी’ खंड में जिले की गाइड जिला संगठन आयुक्त (DOC) कु. श्वेता जायसवाल मुख्य वक्ता के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगी।

प्रसारण के दौरान वे स्काउटिंग-गाइडिंग के माध्यम से बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मरक्षा कौशल और जिले में संचालित विभिन्न नवाचारी पहलों पर विस्तार से जानकारी साझा करेंगी। साथ ही वे यह भी बताएंगी कि किस तरह स्काउट-गाइड संगठन युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा से जोड़कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है।

इस विशेष प्रस्तुति को लेकर जिले के स्काउट-गाइड सदस्यों और श्रोताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के माध्यम से जांजगीर-चांपा की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button