बोनस पाकर खिले उठे रेल कर्मचारियों के चेहरे: रेलवे ने दिया 85 करोड़ 6 लाख रुपए का बोनस, भोपाल,जबलपुर और कोटा के कर्मचारी हुए लाभान्विन्त

[ad_1]

जबलपुर25 मिनट पहले

भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों को इस दशहरा दीपावली पर्व पर 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया है। पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल, जबलपुर और कोटा मण्डलों में पदस्थ कार्यरत रेल कर्मचारियों को 85 करोड़ 6 लाख रुपए का भुगतान किया हैं, जिसमें वैगन रिपेयर वर्कशाॅप, कोच पुनर्मरम्मत वर्कशाॅप में कार्य करने सहित कुल 48946 रेल कर्मचारी हैं। बोनस मिलने से लाखों रेल परिवारों के चेहरों पर मुस्कान आयी है।

पश्चिम मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों ने यात्री और माल सेवाओं के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था भी सुधरी है। उन्होंने कहा कि वास्तव में, रेल कर्मचारियों ने लॉकडाउन अवधि के दौरान भी भोजन, उर्वरक, कोयला और अन्य वस्तुओं जैसी आवश्यक वस्तुओं का बिना रुके संचालन किया हैं।

रेलवे ने कोटा मण्डल के 12489 कर्मचारियों को 21 करोड़ 84 लाख, भोपाल मण्डल के 13993 रेलकर्मियों को 24 करोड़ 25 लाख, जबलपुर मण्डल के 17769 रेलकर्मियों को 30 करोड़, 81 लाख 14 हजार और मुख्यालय में कार्यरत 997 रेलकर्मियों को 1 करोड़ 76 लाख 7 हजार 137 के अलावा कोटा वर्कशाॅप में कार्यरत 1967 रेलकर्मियों को 3 करोड़ 32 लाख 54 हजार 407 भोपाल वर्कशाॅप में कार्यरत 1731 रेलकर्मियों को 3 करोड़ 7 लाख 5 हजार 675 रूपए का भुगतान रेल प्रशासन ने कर दिया है। इस तरह पश्चिम मध्य रेलवे ने कुल 48946 रेल कर्मचारियों को 85 करोड़ 06 लाख रुपए का भुगतान किया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button