अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही: कोविड आइसोलेशन वार्ड से दो महिला मरीज हुईं लापता, दो दिन बाद भी नहीं लग सका सुराग, तलाश में जुटी पुलिस

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivpuri
- Two Female Patients Went Missing From Kovid Isolation Ward, Clues Could Not Be Found Even After Two Days, Police Engaged In Search
शिवपुरी38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कोरोना भले ही फिलहाल कमजोर पड़ चुका है, लेकिन यह अपने होने का एहसास कराता रहता है। कोविड को लेकर छोटी सी लापरवाही भी बड़ी साबित हो सकती है, लेकिन लोग लापरवाही बरतने से अब भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला में शिवपुरी के जिला अस्पताल के कोविड आईसोलेशन वार्ड से दो महिला मरीज अस्पताल तीन दिन से लापता हैं।
आइसोलेशन में भर्ती महिला मरीजों के गायब होने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने सोमवार को पुलिस चौकी में दी थी। पुलिस लापता हुईं दोनों महिला मरीजों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। महिला मरीजों ने जो फोन नंबर दिए थे, वह फोन भी नहीं उठ रहे हैं।
महिला मरीज शाम 5:30 बजे तक थी मौजूद
जानकारी के अनुसार 10 सितंबर 2022 को दोपहर के समय कोविड पॉजीटिव मरीज मधु पत्नी एके वर्मा (70) और पूजा पत्नी आरपी सक्सेना (66) को कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। दोनों महिला मरीज शाम 5:30 बजे तक तो वार्ड में मौजूद थीं, लेकिन इसके बाद वह वार्ड से गायब हो गईं। अभी तक महिला मरीजों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
महिला मरीजों की फाइल कर दी गई बंद- अस्पताल प्रबंधन
अस्पताल प्रबंधन ने 12 सितंबर को अस्पताल चौकी को इस संबंध में सूचना दी है। पुलिस ने दर्ज कराए गए नंबरों पर फोन किया, लेकिन मरीजों का कोई सुराग नहीं लगा है। महिला मरीजों की जानकारी के संबंध में जब आईसीयू वार्ड के स्टाफ से संपर्क किया तो स्टाफ ने कहा कि उनके पास उनकी कोई जानकारी नहीं है। उनकी फाइल बंद कर दी गई है।
महिला मरीजों की हो रही तलाश
अस्पताल चौकी प्रभारी अजय खलको ने कहा कि मुझे महिला मरीजों के आईसोलेशन से गायब होने की सूचना दी गई थी। मुझे जो सूचना उपलब्ध कराई गई है उसमें न तो मरीजों का पता है और न ही कोई फोन नंबर है। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जो नंबर उपलब्ध कराए गए थे, वह फोन भी नहीं उठ रहे हैं। दोनों महिला मरीजों की तलाश की जा रही है।
…
Source link