अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा: 60 साल पुराना बना है मनावर सिविल अस्पताल, हर साल लाखों खर्च कर होती है वाटर प्रूफिंग

[ad_1]
मनावर6 घंटे पहले
मनावर सिविल अस्पताल 60 वर्षों से अधिक पुराना है। यह जगह-जगह से जीर्ण-शीर्ण हो रहा है। आज 3 अक्टूबर सोमवार शाम 4:00 बजे महिला वार्ड की छत का प्लास्टर आचनक गिरने से बड़ी जनहानि होने से बच गई।
जानकारी लगते ही बीएमओ जीएस चौहान मौके पर पहुंचे। महिला मरीजों को वहां से हटवा कर उनसे जानकारी ली गई। ज्ञात है मनावर में नवीन सिविल 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने के लिए जगह का चयन हुए 3 साल प्रदेश के मंत्री राजवर्धन सिंह ने भूमि पूजन भी किया था। लेकिन राजनीति के चलते आज तक कार्य शुरु नहीं हो पाया।मनावर के सिविल अस्पताल में 50 गांव के मरीज इलाज के लिए आते है। लेकिन भवन वहीं पुराना चला रहा है।
जयस राष्ट्रीय संरक्षक विधायक डॉ. हिरालाल अलावा को छत के प्लास्टर गिरने की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल धार CMHO से चर्चा की। विधायक डॉ. अलावा ने कहा कि सरकार 8 दिनों में नवीन अस्पताल का काम शुरु नहीं करेगी तो धरना दिया जाएगा। ज्ञात है अस्पताल में हर साल लोक निर्माण विभाग द्वारा लाखों खर्चकर छत की वॉटर प्रूफिंग की जाती है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। महिला मरीज के साथ आए परिजन राजेन्द्र, किशोर ने कहा कि यह सरकारी अस्पताल में दूर-दूर से मरीज उपचार के लिए आते है। लेकिन भवन पुराना होने से यहां जान का खतरा बना रहता है। मरीज के परिजनों ने आक्रोश देखा गया, वे अस्पताल प्रशासन को कोसते नजर आए।
Source link