अशोकनगर में सड़क हादसा: अज्ञात ट्रैक्टर ने 35 साल की महिला को मारी टक्कर, 4 महीने की थी गर्भवती, मौत

[ad_1]

अशोकनगर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ईसागढ़ क्षेत्र के भर्रोली गांव के पास एक 4 महीने की गर्भवती महिला को अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने मायके से ससुराल आ रही थी। जैसे ही ससुराल के गांव भर्रोली के पास पहुंची तो हादसा हो गया।

भर्रोली गांव निवासी 35 साल की महिला मालती बाई कुछ दिनों से अपने मायके करेरा के पास टोडा गांव गई थी। शनिवार को वहां से लौटकर अपनी ससुराल भर्रोली गांव आ रही थी। महिला अकेले ही बस से आई थी। ईसागढ़ से किसी से मदद मांग कर अपने ससुराल के गांव भर्रोली पहुंची। जैसे ही गांव के पास पहुंची तो किसी अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत होने की जानकारी गांव के लोगों ने उसके पति को दी। पति मौके पर पहुंचा और 108 को कॉल कर महिला को ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए। वहां पर शाम के समय महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button