अशोकनगर में यात्रियों की अनियंत्रित होकर पलटी कार: 8 लोगों में से पांच घायल, 90 साल की वृद्ध महिला को आई गंभीर चोटें

[ad_1]
अशोकनगर20 मिनट पहले
रुठियाई से ललितपुर सुधा सागर जी महाराज के कार्यक्रम में जा रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार 5-6 पलटी खाकर खेत में जा गिरी। जिससे कार में सवार 6 महिला और 2 पुरुषों में से एक पुरुष और 4 महिलाओं को चोटें आई हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
शनिवार सुबह 5 बजे सभी लोग रुठियाई से कार से सवार हो करने के लिए लगभग 9 बजे जैसे ही अशोकनगर के चंदेरी मार्ग पर अमरोद गांव के पास पहुंचे तो एक मोड़ पर साइकिल रखी थी। कार चालक विष्णु साहू (46) साल ने बताया कि, सड़क पर साइकिल रखी हुई थी। मोड़ होने की वजह से पहले से दिखाई नहीं दी। जैसे ही कार को नियंत्रण में करने का प्रयत्न किया। पलटी खाते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। कार लगभग 5 से 6 पलटी खाई और खेत में सीधी खड़ी हो गई। जिसमें से चार महिलाएं और कार चालक को चोटें लगी हैं।
अशोक कुमार जैन ने बताया कि अशर्फी देवी (90) टीकमगढ़ की रहने वाली थी। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा इंद्राणी जैन 75, कल्पना 50 एवं अर्चना जैन को चोटें लगी हैं। सभी घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए जहां पर सभी का उपचार चल रहा है।
Source link