अशोकनगर में तेज हुआ हवा का रुख: मौसम में बदलाव के बाद रात के पारे में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

[ad_1]
अशोकनगर42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अशोकनगर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिन तक रात के पारे में उछाल रहा, लेकिन एक बार फिर से रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। हवा की रफ्तार भी तेज हो गई है। इससे दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
बारिश का दौर थमने के बाद से ही रात के पारे में तेजी से गिरावट दर्ज हुई थी और पारा गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया था। जिसकी वजह से दीपावली के समय लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा था, लेकिन गुरुवार को से रात के पारे में वृद्वि हुई और पारा 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। रविवार को रात के पारे में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के बाद पारा 16 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिन का पारा भी 31 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। दिन के समय ठंडी हवा चलने की वजह से दिन के समय भी गर्मी का एहसास बंद हो गया है। आगामी और दिनों में दिन के पारे में और भी गिरावट दर्ज होने की वजह से ठंड बढे़गी।
Source link