अशोकनगर में छाए घने बादल: एक महीने के बाद बदला मौसम, 2 दिन के बाद बढ़ेगी ठंड

[ad_1]
अशोकनगर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अशोकनगर जिले में एक महीने के बाद मौसम में पूरी तरह से बदलाव दिखाई दिया। बुधवार की सुबह के समय से आसमान में घने बादल छा गए। जिसकी वजह से सुबह के समय 10 बजे तक सूरज दिखाई ही नहीं दिया। इसके बाद हल्की-हल्की धूप निकली है। आज के दिन सुबह के समय बादलों के साथ हवा का रुख तेज होने की वजह से सुबह के समय ठंड का अहसास हुआ।
दिन के पारे में हुई गिरावट
सुबह के समय से आसमान में घने बादल छाए रहने की वजह से दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज हुई है। दिन के पारे में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के बाद पारा 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं रात के बारे में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है अब वह 17 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। बीते 4 दिनों से एक जैसा बना हुआ था लेकिन एक बार फिर से बदलाव हो गया है।
1 महीने में पूरी तरह से बदला मौसम
मौसम का मिजाज 1 महीने में कई बार बदला हुआ दिखाई दिया, लेकिन पूरी तरह से मौसम नहीं बदला। जैसे ही बारिश का दौर थमा था और मानसून की विदाई होने के बाद हल्की ठंड ने दस्तक दे दी थी। जिसके बाद कई बार दिन और रात के बारे में उतार-चढ़ाव हुआ लेकिन बुधवार को सुबह के समय पूरी तरह से आसमान में बादल छाए हुए दिखाई दिए।
2 दिन के बाद बदलेगा मौसम
अशोकनगर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक इसी तरह से आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम में तेजी से बदलाव होगा और मौसम साफ हो जाएगा। बादल हटने के बाद दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज होगी। जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा।
Source link