अशोकनगर की बस्ती में घुसा मगरमच्छ: आधी रात को वन विभाग ने किया रेस्क्यू, 8 फीट का था मगरमच्छ

[ad_1]
अशोकनगरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मुंगावली के बम्मन खिरिया गांव में एक 8 फीट लंबा मगरमच्छ बस्ती में घुस गया। जिसके बाद जैसे ही ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ी तो यह खबर गांव में फैल गई और ग्रामीण दहशत में आ गए। कुछ लोग टॉर्च के जरिए मगरमच्छ पर नजर बनाए रखे रहे और वन विभाग को सूचना दी। देर रात मुंगावली वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का आधी रात तक रेस्क्यू किया गया।
गांव के पास में एक नाला है। जिसमें इस समय पानी भरा है, वह नाला आगे बेतवा नदी में जाकर मिलता है। अचानक से मगरमच्छ निकलने के बाद जिस हरिजन बस्ती में मगरमच्छ निकला। वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि यहां से नदी की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। लेकिन नदी से ही वह मगरमच्छ नाले में आया होगा और वहां से रात के समय बस्ती में घुस गया।
घंटे भर से अधिक समय तक रखी नजर
जैसे गांव के लोगों ने मगरमच्छ को बम्मन खिरिया गांव की हरिजन बस्ती में देखा तो अचानक घबरा गए। मगरमच्छ लगभग 8 फीट का था। तुरंत कुछ ग्रामीण टॉर्च जलाकर मगरमच्छ पर नजर रखने लगे। ताकि वह किसी के घर में न घुस जाए। कोई नुकसान ना पहुंचा पाए। हालांकि, तब तक वन विभाग को सूचना दे दी गई। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया।
बता दें, बारिश के मौसम में जगह-जगह मगरमच्छ निकलने की बात सामने आती है। ज्यादातर तालाब या नदी इलाके में मगरमच्छ निकलते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में कम ही मगरमच्छ दिखाई देते हैं। यहां अचानक से मगरमच्छ निकला है। नदी एवं तालाब के नजदीक बसे ग्रामीण क्षेत्रों में मगरमच्छ ज्यादातर दिखाई देते हैं।
Source link




