अवैध सिलेंडर पर प्रशासन की कार्यवाही,15 नग घरेलु सिलेंडर जब्त

बलौदाबाजार,16 मार्च 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध एलपीज़ी गैस सिलेंडर के जमाखोरी व कालाबाजारी के विरुद्ध जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को संयुक्त टीम द्वारा भाटापारा एवं खरतोरा में जांच अभियान चलाया गया जिसमें द 15 नग अवैध घरेलु सिलेंडर जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम के द्वारा एसडीएम श्यामा पटेल के नेतृत्व में भाटापारा के लालबहादुर शास्त्री वार्ड स्थित महालक्ष्मी फालूदा फैक्ट्री मे दबिश दी गई। फालूदा फैक्ट्री मे 6 नग घरेलू एलपीजी सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर जब्ती की कार्यवाही की गई। इसीतरह बस स्टैंड चौक स्थित दादा भाई बिरयानी सेंटर से 1 नग घरेलू सिलेंडर जब्त किया गया।
इसके साथ ही खरतोरा नाका पलारी में सागर स्वीट्स हरिकिशन साहू के यहां से 5 नग,रंगला पंजाब ढाबा के
प्रॉपराइटर कैप्टनसिंह के प्रतिष्ठान से 3 नग खाली घरेलु सिलेंडर जब्त किया।उक्त कार्यवाही द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन ) आदेश 2000 के प्रावधानों के तहत किया गया है l
इस दौरान तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक एवं राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




