अवैध वसूली का मामला: मुख्यमंत्री कन्या विवाह में धमकाकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]
खरगोनएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भगवानपुरा के गारी गलतार मंे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वर वधू से डरा धमका कर अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में भगवानपुरा के पूर्व विधायक जमनासिंह सोलंकी ने बिस्टान पुलिस को 5 जुलाई 2022 शिकायत की थी। इसमें जांच के बाद 16 जुलाई को केस दर्ज किया था। इसमें पुलिस ने तीन पर केस दर्ज किया था। आयोजन में शामिल वर वधु से मालसिंह बर्डे सचिव ग्राम पंचायत मांडवखेडा जनपद पंचायत भगवानपुरा ने वर पक्ष से 5100 रुपए व वधू पक्ष से 5100 रुपए लिए।
इस प्रकार कुल 10200 रुपए लिए। जगदीश पिता चमार अवासे निवासी ग्राम दामखेडा तहसील भगवानपुरा व रजनी बर्डे से अवैध रूप से ली गई। इसी प्रकार मालसिंह बर्डे ने ही देवेंद्र मंडलोई निवासी ग्राम दामखेडा व वधु से कुल 10200 रुपए ़डरा धमका कर लिए। सुषमा जमरे से भी अवैध राशि ली। विश्राम डुडवे अध्यक्ष भिलाला समाज निवासी खरगोन ने राहुल रंधावे निवासी ग्राम नांदिया पोस्ट चिरिया जनपद पंचायत झिरन्या, जगदीश पिता 10200 रुपए की राशि ली।
बलवंत डावर निवासी गलतार तहसील जो स्वयं को विवाह समिति का सदस्य बता रहा था। उसने दीपक जाधव निवासी ग्राम दामखेड़ा तहसील भगवानपुरा व मनीषा मंडलोई निवासी ग्राम गलतार तहसील भगवानपुरा से 10200 रुपए लिए। तीनों पर धारा 420 384 , 34 भादवि का अपराध दर्ज हुआ। आरोपी केस के बाद फरार थे। पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Source link