MP में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा: 20 नवंबर को बुरहानपुर से एंट्री; खंडवा के कुमठी, मोकलगांव और मोरटक्का में रात्रि विश्राम

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Entry From Burhanpur On 20th November, Overnight Stay At Kumthi, Mokalgaon And Mortakka In Khandwa

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रूट का निरीक्ष्रण करते यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी व निमाड़ के कांग्रेस नेता। - Dainik Bhaskar

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रूट का निरीक्ष्रण करते यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी व निमाड़ के कांग्रेस नेता।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा संभवत: 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। बुरहानपुर से होकर खंडवा, खरगोन, इंदौर होते हुए यात्रा गुजरात में प्रवेश करेगी। सोमवार को राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता व यात्रा प्रभारी सुशांत मिश्रा ने रूट का जायजा लिया। खंडवा, खरगोन जिले के नेताओं के साथ इंदौर में बैठक भी ली।

खंडवा जिले में 80 किलोमीटर यात्रा का पड़ाव तीन स्थानों पर रहेगा। बताया गया कि 22 नवंबर को कुमठी, 23 को मोकलगांव (छैगांवमाखन) और 24 नवंबर को मोरटक्का में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। सोमवार रात में इंदौर में प्रदेश के प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने जिला प्रभारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

गौरतलब है, राहुल गांधी के साथ चल रहे 500 भारत जोड़ों यात्रा के यात्रियों के लिए अलग से रात्रि विश्राम वाली जगह पर परिसर बनेगा। जबकि, प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए वहीं पर अलग से वॉटर प्रूफ डोम लगाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के भोजन व ठहरने की व्यवस्था प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा में 52 जिलों की 17 उप-यात्राएं शामिल होंगी

प्रदेश के 52 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा की 17 उप-यात्राएं निकलेंगी। इन यात्राओं के रूट तय हो चुके हैं। बालाघाट से चलने वाली उप-यात्रा सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा की यात्राएं खंडवा में मिलेंगी। यह यात्रा 613 किमी चलकर बालाघाट से वाया छिंदवाड़ा होकर खंडवा आएगी। खंडवा जिला समन्वय अवधेशसिंह सिसोदिया और विकास व्यास ने बताया उप-यात्राओं को लेकर जिले में ब्लॉक, मंडलम और सेक्टर स्तर पर समन्वयक बनाए गए हैं। जिले में उप-यात्रा दीपावली पर्व के बाद शुरू होगी। जो खंडवा, पंधाना, हरसूद, मांधाता से होते हुए गांधी की मुख्य यात्रा में शामिल होगी।

रात्रि विश्राम से पहले नुक्कड़ सभा होगी

यात्रा प्रतिदिन सुबह 6 बजे झंडा वंदन के साथ शुरू होगी। 13 से 15 किलोमीटर चलने के पश्चात हर दिन भोजन और लिए विश्राम हेतु रुकेगी। इसके बाद 10 किलोमीटर चलकर रात में नुक्कड़ सभा के बार तय स्थान पर ठहरेगी। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेता आलोक सिंह रावत, यशवंत सिलावट, नानकराम वडवाहे, छैगांवमाखन जनपद अध्यक्ष महेंद्र सिंह सावनेर सहित अन्य नेता शामिल रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button