अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव: शरीर में लगे कीड़े, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

[ad_1]
रायसेन6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रायसेन में एक महिला की अर्धनग्न जली हुई लाश मिली है। इस अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टि में यह हत्या का मामला लग रहा है। मामला देवनगर थाने का है।
जानकारी के अनुसार जिले के देवनगर थाने के ग्राम कुरावद के सुल्तानपुर जोड़ के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में औंधे मुंह पड़ा शव मिला। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। वहीं महिला की बॉडी फूली हुई और डी-कंपोज हो गई है। बदन पर नीला कुर्ती जिसमें छोटे-छोटे चौकोर नुमा डिजाइन बनी है।
बॉर्डर लाल पट्टी लगी हुई है। बाएं पैर की एक उंगली में बिछुडी पहने हैं। सिर से बाल और सिर का भाग अलग हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम करवाकर जांच शुरू कर दी है।
Source link