Business

अमेरिका में दिखने लगा है आर्थिक मंदी का असर? टेक कंपनियों के बाद मीडिया संस्थानों में शुरू हुआ छंटनी का दौर

नई दिल्ली, 22 जनवरी । Layoff in US Media  2023 अमेरिका में आर्थिक मंदी की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण कई बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही हैं। अब बड़े अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने भी छंटनी करने का एलान किया है, इसमें सीएनएन, वोक्स और वाशिंगटन पोस्ट का शामिल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वॉक्स मीडिया, न्यूयॉर्क टाइम्स मैगजीन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों की संख्या में सात प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की। इससे पहले सीएनएन, एनबीसी, एमएसएनबीसी और बजफीड और अन्य मीडिया आउटलेट्स छंटनी का एलान कर चुके हैं।

वोक्स ने 130 कर्मचारियों को निकाला

वोक्स मीडिया (Vox Media) के सीईओ जिम बैंकोफ ने ऑफिस मेमो में कहा कि मौजूदा समय की कठिन चुनौतियों के देखते हुए कंपनी ने सभी विभागों में सात प्रतिशत कर्मचारी कर्मचारी कम करने का फैसला किया है।मौजूदा समय में वोक्स में करीब 1900 कर्मचारी काम करते हैं और निर्णय से 130 कर्मचारी प्रभावित होंगे। वहीं, वोक्स मीडिया के प्रवक्ता ने इस पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया, लेकिन जानकारी दी कि कुछ लोगों को स्पेशल पैकेज पेश किया गया है। इसमें उन लोगों का भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने पैरेंटल लीव के लिए आवेदन दिया था।

सीएनएन ने भी कर्मचारियों निकाला

इसके साथ एक अन्य बड़े मीडिया संस्था सीएनएन (CNN) ने भी कुछ कर्मचारियों को निकाला है। हालांकि, सही संख्या का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, एनबीसी और एमएसएनबीसी से भी कई पत्रकारों के छंटनी की रिपोर्ट्स हैं।

Related Articles

Back to top button