Chhattisgarh

अमृत संदेश के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय चतुर्वेदी का निधन

पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति

मनेंद्रगढ़/कोरिया। अत्यंत दुखद समाचार है कि हमारे प्रिय साथी एवं वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय चतुर्वेदी अब हमारे बीच नहीं रहे। श्री चतुर्वेदी पिछले 25 वर्षों से अमृत संदेश के मनेंद्रगढ़ ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे। इसके साथ ही वे लगभग 20 वर्षों तक छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के कोरिया जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते रहे।

उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। स्व. चतुर्वेदी ने अपने निष्पक्ष और निर्भीक लेखन से पत्रकारिता को नई दिशा दी। उनके जाने से पत्रकार समाज ही नहीं, समूचे जिले ने एक सच्चा प्रहरी खो दिया है।

प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन घड़ी में परिजनों को धैर्य व शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button