अमन शांति के लिए मनाए मिलाद-उन-नबी: खरगोन जिला-पुलिस प्रशासन ने की माकूल व्यवस्था, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khargone
- Khargone District police Administration Made Proper Arrangements, Entrusted The Responsibility To The Officers
खरगोनएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मिलाद-उन-नबी रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा मस्जिदों में नमा अदा की जाएगी। कार्यपालिका दंडाधिकारी ने कानून व्यवस्था संभालने के लिए वनमण्डल खरगोन, बड़वाह के 30 व आबकारी विभाग से 6 कर्मचारियों का बल मौजूद रहेगा।
इन कर्मचारियों विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया है। अपर कलेक्टर जेएस बघेल ने मुस्लिम समाज द्वारा मिलाद-उन-नबी के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।
इसमें नपा सीएमओ को नपा परिषद द्वारा संबंधित स्थल पर फायर फाइटर, साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए आवश्यक साधन थाना खरगोन में सुबह 7 बजे उपलब्ध कराएंगे। वही सीएमएचओ को मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस एवं आवश्यक औषधी तथा उपकरण पुलिस कंट्रोल रूम में सुबह 7 बजे उपलब्ध करने के आदेश दिए हैं।
कानून व्यवस्था संभालने के क्षेत्रों में नियुक्त किए दंडाधिकारी
अपर कलेक्टर बघेल ने त्यौहार के दौरान शहर में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालिका दंडाधिकारियों को नियुक्त किया है। इनमें एसडीएम ओमनारायण सिंह त्यौहार के दौरान संपूर्ण अनुभाग के कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे।
वहीं तहसीलदार योगेन्द्रसिंह मोर्य गोल बिल्डिंग से मोहन टॉकीज व सराफा बाजार में कानून व्यवस्था संभालेंगे। तालाब चौक में नायब तहसीलदार महेन्द्रसिंह दांगी तथा पुलिस कंट्रोल रूम में नायब तहसीलदार ठेबड़ा विस्के मौजूद रहेंगे।
Source link