विधायक ने किया धनोरा का दौरा: केवलारी विधायक ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

[ad_1]
सिवनी5 घंटे पहले
इन दिनों केवलारी विधानसभा के विधायक राकेश पाल सिंह अपने सघन दौरे पर हैं। जिसके चलते वह धनोरा विकासखंड के ग्रामों का निरीक्षण कर रहे हैं। और जनता से रुबरू हो रहे हैं। इस दौरान आं नागरिकों की ओर से कुछ मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जा रहा है। जिस पर विधायक सक्रियता दिखाते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित भी कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों की समस्या का शीघ्र निराकरण हो रहा है।
इन ग्रामों में पहुंचे विधायक
अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान आज विधायक पाटन माल, पाटन रैयत, गनेरी, भीमकुंड, कुरनभटा, नाई पिपरिया, कड़वे थावरी, सालीवाडा, भासूडा पिपरिया, कुडड़ो, पल्ला, मंगवानी महुआ टोला, रावठान, सुखवाह, घटेरी, भीट टोला ग्रामों पर पहुंचे। जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं पारंपरिक अहिरी नृत्य से विधायक की अगुवाई भी की गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ग्रामवासियों ने सुनाई समस्या
पाटन माल में लोगो ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अभाव में लोगों को बिजली की समस्या हो रही है। किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जिस पर विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए निर्देशित किया।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे
जानकारी मिली थी कि सड़क दुर्घटना में कमलेश का निधन हो गया था। जिसके बाद विधायक उनके परिजनों मिलने भी पहुंचे। जहां शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं पाटन रैयत में लोगों ने बताया कि उन्हें पीने के पानी की समस्या हो रही है। जिस पर विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान करें।

अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक ने क्षेत्र में पदस्थ अधिकारियों से कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक दें और उन्हें उसका लाभ दिलवाएं। इस बात का भी ध्यान रखें की कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजना से वंचित न रह सके।

Source link