Chhattisgarh

RAIPUR : रिटायर्ड डीएसपी को अज्ञात कॉलर ने लगाया चूना, रायपुर पुलिस ने किया केस दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) से रिटायर्ड डीएसपी से 25 हजार की ठगी हो गई। उन्हें पुलिस अधिकारी बनकर ठग ने फोन किया। पुराना परिचित होने का झांसा दिया और 25 हजार उधार मांगा। उन्होंने ठग के खाते में पैसा जमा कर दिया। दूसरे दिन ठग ने फिर 49 हजार मांगा। तब उन्हें शक हुआ और पुलिस में शिकायत किए। पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि देवपुरी निवासी रुबेन कुजूर रिटायर्ड डीएसपी है।

यह भी पढ़े :-खेत में शौच करने से मना करना पड़ा महंगा, युवक ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर दी दर्दनाक मौत

उनके पास 27 अक्टूबर को फोन आया। ठग ने कहा कि रायपुर डीएसपी बोल रहे हैं। वे उनके पुराना परिचित है। उन्हें पैसों की जरूरत है। रुबेन भरोसा करके ठग के खाते में 25 हजार कर दिया। दो दिन बाद फिर ठग का फोन आया और 49 हजार मांगने लगा। उसने झांसा दिया कि वह दूसरे दिन पैसा लौटा देगा। जबकि उसने पहले का 25 हजार नहीं लौटाया था। तब रुबेन को शक हुआ है। उन्हें ठग से कहा कि वे पैसा देने को तैयार है, लेकिन वे मिलकर पैसा देंगे। ऑनलाइन जमा नहीं करेंगे। इतना सुनते ही ठग ने फोन काट दिया। उसके बाद रुबेन ने पुलिस में शिकायत की। टिकरापारा पुलिस ने जांच के बाद ठगी का केस दर्ज कर लिया।

Related Articles

Back to top button