खरगोन में प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने आत्महत्या की: युवक ने पेड़ पर गमछे, तो युवती ने दुपट्‌टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई

[ad_1]

खरगोन37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
2021 में दोनों घर से भाग गए थे। तब लड़की 17 साल की थी। उसने अपने साथ रेप होना बताया था। - Dainik Bhaskar

2021 में दोनों घर से भाग गए थे। तब लड़की 17 साल की थी। उसने अपने साथ रेप होना बताया था।

खरगोन में युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर ली। दोनों ने खेत में पेड़ पर अलग-अलग फंदे से फांसी लगा ली। घटना करही थाना अंतर्गत पिपल्या बुजुर्ग में रविवार सुबह की है। खेत मालिक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही परिजन और परिवार वाले खेत पहुंचे।

टीआई परमानंद गोयल ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे सूचना मिली। मौके पर श्यामलाल (22) पुत्र तेर सिंह निवासी ख्याजा बेड़ी पिपल्या बुजुर्ग और 18 साल की युवती निवासी पाचबा पिपल्या बुजुर्ग के शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटके थे। लड़की के गले में दुपट्टा और लड़के के गले में गमछा था। दोनों को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतार कर मौका मुआयना किया गया। दोनों के शवों को करही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मंडलेश्वर से महिला डॉक्टर को बुलाकर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। एसआई सुदामा मोरे ने बताया सुबह 11 बजे खरगोन फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद टीम खरगोन रवाना हो गई।

2021 में लड़के के खिलाफ दर्ज कराया था मामला
टीआई परमानंद गोयल ने बताया कि श्यामलाल 16 अक्टूबर 2021 को लड़की को भगाकर ले गया था। तब लड़की की उम्र 17 साल थी और वह नाबालिग थी। इस पर करही थाने में उसके के खिलाफ अपहरण का केस पंजीबद्ध किया था। पुलिस ने 20 अक्टूबर 2021 को लड़की को बरामद भी कर लिया था। लड़की ने लड़के पर दुष्कर्म करना भी बताया था। इसके बाद लड़के के खिलाफ अपहरण, बलात्कार के तहत पॉक्सो में केस भी दर्ज किया था। मामले में श्यामलाल 25 अगस्त 2022 को मंडलेश्वर न्यायालय में पेशी पर भी गया था।

रात को तीन बजे घर से निकला था लड़का
मृतक श्यामलाल के रिश्तेदार कैलाश वास्कले ने बताया कि लड़के के पिता से बात हुई थी। उन्होंने बताया श्यामलाल शनिवार रात को तीन बजे तक घर पर ही था। इसके बाद घर से कब चला गया, पता नहीं। सुबह 7 बजे मौत की खबर आई। यही स्थिति लड़की के परिवार के साथ है। उन्हें भी लड़की की मौत की खबर लोगों ने ही दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button