Chhattisgarh

अनेक स्थानों में देवी दर्शन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त रामसुंदर दास

जांजगीर, 04 अप्रैल । छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज आज दिनांक 4 अप्रैल 2025 तद्नुसार चैत्र शुक्ल सप्तमी को जांजगीर चांपा जिले के प्रवास पर थे, इस दौरान उन्होंने अनेक स्थानों पर माता जगदंबा भवानी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9:45 शिवरीनारायण मठ से रवाना होकर 10:00 बजे खरौद में मनका दाई, 10:30 बजे सलखन में चंडी दाई, 11:30 बजे ग्राम महंत में चंडी दाई एवं महंत कुटी के मानस पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। दोपहर 12:00 बजे खोखरा में माता मनका दाई का दर्शन पूजन करके 12:30 बजे जांजगीर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा 2:00 बजे नवागढ़ में माता भगवती देवी अपराह्न 3:00 बजे बिर्रा में चंडी माता, कंकालिन दाई, महामाया देवी, शाम 4:00 बजे ग्राम केरा में चंडी देवी, महामाया माया देवी, ठाकुर देव के दर्शन के लिए पहुंचे समाचार लिखे जाने तक उनके दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है वे रात्रि 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर पहुंचेंगे।

इस बीच उन्होंने माता दुर्गा भवानी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन-पूजन के संदर्भ में अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि – *माता जगदंबा भवानी समस्त प्रकृति की जन्मदात्रि है। महामाया के रूप में वे संपूर्ण ब्रह्मांड की रचना करती हैं। श्री रामचरितमानस में उनकी स्तुति में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने यहां तक लिखा है कि- *भव- भव विभव पराभव कारिनि। विश्व बिमोहिनी स्ववश बिहारिनि।।* जो भी श्रद्धालु भक्तजन नवरात्रि के पर्व में श्रद्धा भक्ति पूर्वक माता नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन-पूजन करता है, सच्चे हृदय से उनकी आराधना एवं उपासना नियम पूर्वक पूर्ण करते हैं उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वे शिवरीनारायण एवं टुण्ड्रा में भी दर्शन पूजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

एक दिवसीय कार्यक्रम में राजेश्री महन्त जी महाराज के साथ नगर पंचायत शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष द्वय निरंजन लाल अग्रवाल, देवालाल सोनी, मुख्तियार सुखराम दास, पूर्व जनपद सदस्य कमलेश सिंह तथा अलग-अलग स्थानों पर विशेष रूप से सुबोध शुक्ला, नगर पंचायत खरौद के अध्यक्ष गोविंद यादव, शरद शर्मा, हृदय कृष्ण साहू, एवं पार्षद गण, सलखन के सरपंच रामकृष्ण कश्यप,भरत कश्यप, जगदीश यादव, सीताराम दास जी महाराज, देवेश सिंह, अवधेश सिंह, इंग्लेश सिंह, धनाऊ किरण,राधे थवाईत, उपेंद्र तिवारी, कृष्णा प्रजापति, बसंत पवार, संतोष साहू, अजीज खान, दिलदार खान, रामखिलावन तिवारी, गीता राम तिवारी, ईश्वर देवांगन, एलडी आदित्य सहित अनेक गणमान्य नगरीक गण सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button