अनूपपुर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा: विधायक ने यात्रा को भारत छोड़ो आंदोलन बताया, VIDEO

[ad_1]

अनूपपुर29 मिनट पहले

राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में जिले के पुष्पराजगढ़ कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह ने भी 30 अक्टूबर से पवित्र नगरी अमरकंटक से भारत जोड़ो यात्रा की शुरू की है।

भारत जोड़ो यात्रा अमरकंटक से भुन्डाकोना, उमरगुहान, पोडकी होते हुए लालपुर तक पहुंची थी। यहां विधायक ने रात्रि विश्राम कर मंगलवार को यात्रा शुरू की। यह यात्रा लालपुर से होते हुए लपटी तक पहुंची थी। विधायक ने सभी सरपंच एवं उपसरपंच का आभार प्रकट करते हुए भारत जोड़ो यात्रा की जगह भारत छोड़ो आंदोलन का उच्चारण किया। इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा। इसके बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी।

2024 के राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री

विधायक ने आगे कहा कि देश में फैल रही नफरतों को जड़ से खत्म करने के लिए राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा करेंगे। विधायक ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर मप्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। मुझे लगता है कि 2023 की विधानसभा में कांग्रेस की जीत होगी एवं 2024 के लोकसभा में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button