Chhattisgarh

अनाचार कर जान से मारने की दी धमकी, आरोपित गिरफ्तार

कोण्डागांव, 9 सितम्बर। कोण्डागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अनाचार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर विश्रामपुरी पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया है।

मामले में विश्रामपुरी थाना से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 सितम्बर को पीड़िता ने थाना में एक लिखित आवेदन पेश कर जानकारी दी कि दो सप्ताह पूर्व रोजाना की तहर वह अपने गाय बैल को चराने के लिये जंगल ले गई थी, उस दिन गांव का बंशीलाल मरकाम भी अपने गाय बैल को चराने ले गया था। उसी दौरान गांव के चिचाड़ी जंगल में बलात्कार किया और घटना की जानकारी किसी और को देने पर जान से मारने की धमकी दे दिया। इस पर थाना विश्रामपुरी में अपराध क्रमांक 87/2022 धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपित बंशीलाल मरकाम को शुक्रवार 9 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय कोण्डागांव में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button