अजाक्स ने बिरसा मुंडा जयंती मनाई: मातृभूमि व संस्कृति के लिए अंग्रेजों से लड़े बिरसा मुंडा

[ad_1]

खरगोनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा जयंती मनाई। - Dainik Bhaskar

पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा जयंती मनाई।

शहर केआंबेडकर भवन में मंगलवार को अजाक्स ने भगवान आदिवासी योद्धा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष बलिराम निगोले ने कहा कि वह कम उम्र में ही अंग्रेजों से लड़े थे। मातृभूमि व जल जंगल के लिए आवाज बुलंद करने वाले जननायक बिरसा मुंडा हर आदिवासी के प्रेरणादायक है। साहस संघर्ष और बलिदान के प्रतिबिंब धरती आबा ने अपने क्रांतिकारी विचारों से आदिवासी समाज को नई दिशा देने का काम किया है। आदिवासियों को एकत्रित कर अंग्रेजों से लोहा लेकर अपनी देशभक्ति साहसी वीर योद्धा के रूप में संघर्ष किया।

राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अजाक्स के जिला सचिव विजयसिंह मंडलोई ने कहा कि उन्होंने जनजाति को संगठित कर अस्मिता साहस एवं संघर्ष और संस्कृति व धर्मांतरण के खिलाफ महासंग्राम का शंखनाद किया।

इस दौरान डॉ. गोविंदसिंह मुजाल्दा ने कहा कि बिरसा मुंडा जैसे महानायकों के आयोजन के लिए हमें तन मन व धन से काम करना होगा। कोषाध्यक्ष शिवकरण अटोदे, लोकेंद्र रावत, विजय कोचले, एसआर किरावर, राजू गांगले, रामेश्वर बडोले, गौरव चौहान, राकेश आरसे, एसके कानुडे, हरीश अबोले, जगदीश भालसे आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button