अग्रसेन महोत्सव का पांचवा दिन: महिलाओं ने मैराथन दौड़ में लिया हिस्सा, समाज अध्यक्ष ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

[ad_1]

आगर मालवा23 मिनट पहले

अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत नगर में चल रहे सांस्कृति कार्यक्रम के तहत पांचवे दिन बुधवार को शहर अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा महिलाओं के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड दो वर्गो में आयोजित की गई। पहली 45 से 60 वर्ष की महिलाओं के लिए दूसरी 45 वर्ष तक की महिलाओं के लिए की गई। छावनी पुराने कलेक्टर कार्यालय पर समाज शहर के अध्यक्ष पुरूषोत्तम दास अग्रवाल ने हरि झण्डी दिखाकर मैराथन दौड का शुभारंभ किया गया।

दौड में महिलाओं के लिए वाकिंग करते हुए दौड का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के लिए भाग लेकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। जेल के समीप सिंहल फैक्ट्री तक आयोजित इस दौड में महिलाओं को वहां चिन्हित कर वापस शिव मंदिर तक दौड लगानी पडी। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर बिटटु सिंहल, अभिषेक मंगल, अजय कुंछल सहित समाजजन मौजूद रहे। जानकारी समाज की महिला मंडल अध्यक्ष सारिका सिंहल एवं मिडिया प्रभारी लीला जिंदल ने दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button