सीहोर मौसम अपडेट: उत्तर-पूर्वी हवा से बढ़ी ठंडक, पारा 8 डिग्री पर आया, अब और लुढ़केगा पारा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sehore
  • Coldness Increased Due To North east Wind, Mercury Came At 8 Degree, Now Mercury Will Fall Further

सीहोरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नवंबर माह का तीसरा सप्ताह चल रहा हैं, अब तक तेज ठंड ने दस्तक नहीं दी थी। लेकिन रविवार से उत्तर-पूर्वी हवा का रुख शुरू हुआ। ऐसे में अब रात का तापमान आसमान में बादल छाने से कुछ बढ़ा है।

रविवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग का दावा है अब रात के तापमान में तेजी से गिरावट का दौर आएगा।

रविवार सुबह के समय हल्की सर्द हवा चल रही थी। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप निकली। इसके बाद भी दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा। शाम काे अचानक फिर मौसम ठंडा हो जाएगा। उत्तर-पूर्व से आ रही हवा के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई।

ऐसे में रविवार को न्यूनतम तामपान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अब तक हवा का रुख पूर्व से था। ऐसे में ठंड का असर कम था। लेकिन अब हवा का रुख उत्तर-पूर्वी हो गया।

ऐसे में उत्तर-भारत में हो रही बर्फबारी का असर अंचल में भी दिखाई देगा और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। एक सप्ताह में तापमान और नीचे पहुंच जाएगा।

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। डॉ. तोमर ने बताया कि ठंड का असर बढ़ने से फसलों को राहत मिलेगी। पौधों से वाष्पीकरण कम होगा। वहीं इन दिनों मवेशियों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button