अखिल भारतीय सड़क सुरक्षा जागृति अभियान: शहरवासियों से यमराज बोले-हमारे साथ नहीं चलना है तो हेलमेट पहनो

[ad_1]
खंडवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
वाहन दुर्घटना रोकने के लिए ब्रह्माकुमारीज ने अखिल भारतीय सड़क सुरक्षा जागृति अभियान की शुरुआत की। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाग्योदय भवन से शुक्रवार को सुरक्षित भारत सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली। शहर मुख्य मार्गों से निकली यात्रा का एलआईजी कॉलोनी में समापन हुआ। चार पहिया वाहन में सवार यमराज बने कलाकार ने लोगों से कहा हमारे संग नहीं चलना है तो हेलमेट पहनो। तेज रफ्तार बाइक चलाने से बचें।
इससे पहले भाग्योदय भवन में आयोजित कार्यक्रम में माउंट आबू से आए यातायात व परिवहन प्रभाग ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय संयोजक राजयोगी ब्रह्मा कुमार डॉ. सुरेश शर्मा ने संबोधित किया। मुख्य अतिथ पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, विशेष अतिथि कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, एसपी विवेक सिंह, महापौर अमृता यादव थीं। ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी ने अतिथियों का स्वागत कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया यह अभियान जिले में 11 अक्टूबर तक चलेगा। इंदौर से आई बीके अनिता दीदी ने भी संबोधित किया। अंत में कलेक्टर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने सभी बाइक सवारों को झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना मौत को बुलावा देने जैसा – कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता सेफ्टी ट्रेनर डॉ. शर्मा ने कहा बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाना, सेफ्टी बेल्ट ना लगाना, तेज स्पीड से चलाना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना यह सब मौत को बुलावा देने जैसा ही है। टाइम मैनेजमेंट एवं माइंड मैनेजमेंट की कमी के कारण हड़बड़ी में तेज गति से वाहन चलाते हैं। इससे बचें।
Source link




