इंदौर में यहां से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा: 27-28 नवंबर को इन रास्तों से निकलेंगे राहुल गांधी, इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा का रूट जारी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Rahul Gandhi Will Leave These Routes On November 27 28, The Route Of Bharat Jodo Yatra Continues In Indore

इंदौर27 मिनट पहले

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के MP में शुरू होने के साथ ही इंदौर में उनकी यात्रा का रूट भी तय हो गया। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बुधवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के गुजरने का रूट भी जारी कर दिया।

चलिए आपको बताते है इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कहां-कहां से गुजरेगी और यात्रा का पूरा रूट क्या रहेगा…

इन रास्तों को होकर गुजरेंगे राहुल गांधी

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के अनुसार 27 और 28 नवंबर को राहुल गांधी की इंदौर यात्रा का रूट इस प्रकार रहेगा

– 27 नवंबर को सुबह 6 बजे महू से शुरू होगी।

– दोपहर को राऊ के आगे AU सिनेमा के समीप लंच ब्रेक होगा।

– लंच के बाद दोपहर 4 बजे AU सिनेमा से यात्रा शुरू होगी।

– यात्रा राजेंद्र नगर पुलिस थाने के सामने से होते हुए गुजरेगी।

– यहां से राजेंद्र नगर ब्रिज से चाणक्य पूरी चौराहा।

– चाणक्य पुरी चौराहा से केसरबाग ब्रिज से उतर कर चोइथराम मंडी चौराहा जाएगी।

– चोइथराम मंडी चौराहा से माणिकबाग रोड से मणिकबाग पुल से कलेक्टर चौराहा पहुंचेगी।

– कलेक्टर चौराहा से हरसिद्धि मंदिर के पास से गांधी भवन होते हुए बाटा शोरूम के सामने से राजबाड़ा पर यात्रा खत्म होगी।

– राजबाड़ा पर राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा होगी।

(27 की रात को रात्रि विश्राम)

– 28 नवंबर को सुबह 6 बजे यात्रा बड़ा गणपति से शुरू होगी।

– बड़ा गणपति से यात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरी माता चौराहा जाएगी।

– मरी माता चौराहे से विधायक संजय शुक्ला के निवास के सामने से बाण गंगा की तरफ बढ़ेगी।

– बाण गंगा से यात्रा लवकुश चौराहा जाएगी।

– लवकुश चौराहा से अरविंदो हॉस्पिटल के सामने से गुजरेगी।

– अरविंदो हॉस्पिटल चौराहा से आगे विधायक संजय शुक्ला के फार्म हाउस पर लंच ब्रेक होगा।

– दोपहर 4 बजे लंच के बाद यात्रा ग्राम तराना पहुंचेगी।

– तराना से सांवेर के लिए प्रस्थान करेगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि वे राहुल गांधी की निकलने वाली भारत जोड़े यात्रा का अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर अपने ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ जोरदार स्वागत करें।

पुलिस अधिकारियों ने देखी व्यवस्था।

पुलिस अधिकारियों ने देखी व्यवस्था।

कांग्रेसजन-पुलिस प्रशासन ने देखी चिमनबाग मैदान और राजबाड़ा की व्यवस्था
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर आने के पहले ही कांग्रेस जन तैयारियों में जुट गए है। राहुल गांधी का 27 नवंबर को नाइट स्टे इंदौर में रहेगा। ये नाइट स्टे चिमनबाग मैदान पर होगा। इसके चलते बुधवार को डीसीपी जोन-3 धमेंद्र सिंह भदौरिया, एडिशन डीसीपी राजेश रघुवंशी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, म.प्र कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश चौकसे सहित अन्य कांग्रेस जनों के साथ नूतन एवं महाराजा शिवाजी राव मैदान का निरीक्षण कर जरुरी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनसे चर्चा की। वहीं मंगलवार को राहुल गांधी की निजी सुरक्षा सलाहकार केबी बैजू ने भी चिमनबाग मैदान और राजबाड़ा का निरीक्षण किया था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button