Chhattisgarh

अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता में रायपुर सेंट्रल विजेता एवं रायपुर रीजन उपविजेता

रायपुर, 19 मार्च । छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के केन्द्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के तत्वाधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2025-26 के समापन समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आर.के.शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रिज प्रतियोगिता मानसिक चेतना और एकाग्रता का खेल है। हमारे खिलाड़ी ब्रिज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी का नाम रोशन कर रहे है। हमें उम्मीद है आगे भी पाॅवर कंपनी के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता बनेंगे।

इस अवसर पर रायपुर सेंट्रल 42 अंक के साथ विजेता का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुए एवं रायपुर रीजन 29 अंकों के साथ उपविजेता रहे। सांत्वना पुरस्कार दुर्ग क्षेत्र को दिया गया।

मास्टर पेयर में पूर्व-पश्चिम से पांच टीम ने खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम स्थान पर डीएल.साहू एवं पंकज चौधरी रहे। द्वितीय स्थान पर हरीश चैहान एवं रेखराज साहू रहे। इसी प्रकार उत्तर-दक्षिण से चार टीम ने इस स्पर्धा में प्रतिनिधित्व किया, जिसमें प्रथम स्थान पर प्रशांत उरांव एवं हितेश महानंद रहे। द्वितीय स्थान पर दिनेश देवांगन और श्री कृष्णा कुमार यादव की जोड़ी उपविजेता रही।

केन्द्रीय कार्यालय खेल क्षेत्र रायपुर के मेजबानी में इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में तीन रीजन के कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रायपुर सेंट्रल से डीएल. साहू, पंकज चौधरी, अमित देवांगन, कमलेश ठाकुर, शीवेश मिश्रा, जितेन्द्र चौधरी ने भाग लिये। रायपुर रीजन से रेखराज साहू, प्रशांत उरांव, दिनेश देवांगन, हितेश महानंद, कृष्णा कुमार यादव, एचके.चौहान ने हिस्सा लिया। दुर्ग रीजन से डीके.डूमरे, लालजी चौधरी, डी. श्रीवास्तव, बीएस.राजपूत, श्री राजेश देशमुख, जयंत देशमुख ने अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त) एमएस. चौहान, कार्यपालक निदेशक (पीसी. एण्ड आरए.) श्री केएस. मनोठिया, मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) एएम.परियल, उप-महाप्रबंधक श्री पंकज सिंह परमार, अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी एवं सहायक अभियंता रजनीश चौबे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button