दो कोबरा का रेस्क्यू: सांपो को बचाने के लिए वन अमले ने पकड़ा

[ad_1]

बालाघाट18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बालाघाट के उकवा उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र अंतर्गत उकवा मॉयल कालोनी में रहने वाली महिला कर्मचारी के घर और दूसरे सोनपुरी ग्राम में कोबरा का रेस्क्यू कर वन अमले ने जंगल में छोड़ दिया।दोनों नाग अलग-अलग प्रजाति के थे

उकवा माइंस कॉलोनी में रहने वाली उक्त महिला कर्मचारी के घर पर रात्रि में नाग निकलने से दहशत का माहौल बन गया था। जिसकी सूचना पर वन परीक्षेत्र उत्तर उकवा सामान्य के वनरक्षक सचिन पदमें, ललित मेश्राम व अख्तर खान पहुंचे और उन्होंने जहरीले सांप का रेस्क्यू किया। इस नाग का रेस्क्यू हुआ नहीं कि निकट के गांव सोनपुरी में रहने वाले एक ग्रामीण के यहां भी इसी तरह के नाग प्रजाति का सांप होने की सूचना मिली। वन विभाग के इन तीनों वनरक्षक सचिन पदमे, ललित मेश्राम और अख्तर खान द्वारा पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद दोनों नाग को जंगल में छोड़ दिया गया।

नाग प्रजाति के इतनी लंबाई वाले सांप को पहली बार इस क्षेत्र मे देखा गया और पहली बार इस तरह की लंबाई के सांप का रेस्क्यू किया गया है। अमूमन नाग सांप 3 से 4 फीट लंबाई का देखा जाता है लेकिन यहां पर 5 फीट से अधिक लंबाई का यह नाग प्रजाति का सांप काफी बड़ा देखा गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button