लिधौरा-जतारा रोड पर दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की मौत, बाइक से अपने गांव जा रहे थे मामा-भांजे

[ad_1]

टीकमगढ़9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के लिधौरा-जतारा रोड पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसा भैंस को बचाने के चक्कर में हुआ। गंभीर हालत में बच्चे को 108 की मदद से जतारा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार शाह बैरवार निवासी रामकिशोर पाल अपने 8 साल के भांजे प्रिंस पाल के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में बीच सड़क पर खड़ी भैंस को बचाने के चक्कर में ईशान और बैरवार की बाइक अनियंत्रित हो गई। रामकिशोर पाल और उसका भांजा प्रिंस नीचे गिर गए।

हादसे में मासूम प्रिंस के सिर में चोट लगी और ज्यादा मात्रा में खून बह जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राह चलते लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जानकारी लगते ही 108 एंबुलेंस के पायलट संदीप चौबे व ईएमटी सीताराम कुशवाहा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जतारा अस्पताल ले गए।

जांच के बाद डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामकिशोर पाल को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती रामकिशोर ने बताया कि वह अपने भांजे के साथ खाकरौन गांव से शाह बैरवार जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना में मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button