Chhattisgarh
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे : रायपुर में प्रेस क्लब का भव्य ‘पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ शुरू, देखिए LIVE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज हिंदी पत्रकारिता की दो शताब्दियों की समृद्ध और गौरवशाली यात्रा को समर्पित ‘पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ का शुभारंभ हुआ। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह विशेष कार्यक्रम पत्रकारिता के अतीत, वर्तमान और भविष्य को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच बना है।
देखिए लाइव
दिनभर चलने वाले आयोजन का देखिए लाइव प्रसारण-
कार्यक्रम का व्यापक स्वरूप और प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम मंदिर परिसर स्थित सुंदर सदन में किया जा रहा है, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद और मीडिया से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित हैं। उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक भूमिका, सामाजिक परिवर्तन में उसकी भागीदारी और वर्तमान समय में बढ़ती जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
Follow Us




