Sports

World Athletics Championships 2023 : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने पहले भारतीय

World Athletics Championships 2023 : भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। नीरज ने फाइनल मुकाबले में 88.17 मीटर का थ्रो फेंकते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे और उनको सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय

इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वह एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय हैं, जबकि यह तीसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने सिल्वर जीता था, जबकि लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इवेंट का सिल्वर मेडल पाकिस्तान के नदीम और ब्रॉन्ज मेडल चेक रिपब्लिक के याकूब के नाम रहा।

नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो रहा फाउल, दूसरे राउंड में ही लगा दिया गोल्डन थ्रो

तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की छाती चौड़ी करने वाले नीरज ने शुरुआत हालांकि उम्मीद के मुताबिक नहीं की। उनका पहला थ्रो फाउल रहा, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 85.79 मीटर थ्रो के साथ टॉप पर थे। नीरज ने जब दूसरा अटेम्प्ट लिया तो हर कोई देखते रह गया। भारतीय स्टार ने भाला फेंकने के बाद उसकी ओर देखा ही नहीं। मानो उन्हें पूरा भरोसा था कि यह थ्रो बेस्ट है। इस बार उन्होंने 88.17 मीटर का थ्रो किया था, जिसने उन्हें गोल्ड जितवाया।

Related Articles

Back to top button