Entertainment

स्टार प्लस ने जारी किया समीक्षा जायसवाल और पारस कलनावत की सुपरनैचुरल गाथा ‘अप्सरा’ का पहला लुक

मुंबई, 06 अक्टूबर, 2026: अप्सराओं की सुंदरता पर कई कहानियाँ कही गई हैं। लेकिन, क्या हो जब एक अप्सरा को ऐसी अनमोल शक्ति की रक्षा करनी पड़े, जिसे हासिल करने के लिए बुरी ताकतें किसी भी हद तक जाने को तैयार हों? स्टार प्लस ने अपनी आगामी सुपरनैचुरल फैंटेसी गाथा ‘अप्सरा’ का पहला किरदार लुक जारी किया है। समीक्षा जायसवाल और पारस कलनावत की मुख्य भूमिकाओं वाला यह शो 21 अक्टूबर से रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा। मुक्ता धोंड द्वारा निर्मित इस शो में अनुष्का मर्चेंडे, अदा खान, अविका गौर, मोना वासु और पूर्वा गोखले भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगी।


ट्रेलर: https://www.instagram.com/reel/DeG9YH2MYN4/?stkn=czZocTF6ZTFuMDN4


समुद्र मंथन से अप्सराओं और अमृत की उत्पत्ति की पौराणिक कथा से प्रेरित यह शो एक नई कल्पना प्रस्तुत करता है। कहानी में अमृत आज भी मौजूद है और उसकी रक्षा की ज़िम्मेदारी अप्सराओं के पास है। अब बुरी ताकतों की नज़र अमृत कलश पर है, जिसे गलत हाथों में जाने से बचाने के लिए उसकी रक्षकों को संघर्ष करना होगा। शो का पहला लुक अप्सरा की शक्तियों की झलक पेश करता है और उस किरदार को लेकर उत्सुकता जगाता है, जिसे इस प्राचीन रहस्य की रक्षा का दायित्व सौंपा गया है।


समीक्षा जायसवाल कहती हैं, “एक ऐसी अप्सरा का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचक है, जिसकी पहचान सिर्फ उसकी सुंदरता तक सीमित नहीं है। मैं सुनहरी का किरदार निभा रही हूँ, जिसे बुरी ताकतों से अमृत की रक्षा करने की बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। साथ ही, उसकी ज़िंदगी में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनसे वह बेहद प्यार करती है और जिन्हें सुरक्षित रखना चाहती है। मुझे सबसे दिलचस्प यही लगता है कि वह अमृत की रक्षा और अपने प्रियजनों की सुरक्षा, इन दोनों ज़िम्मेदारियों को कैसे निभाती है। उसका साहस, उसकी भावनाएँ और उसके फैसले उसकी असली पहचान हैं। उसे भी डर लगता है और अपनों की चिंता होती है, लेकिन फिर भी वह हिम्मत जुटाकर आगे बढ़ती है। यह अप्सरा किसी नायक के आने का इंतज़ार नहीं करती। वह खुद अपनी कहानी की नायक है।”

‘अप्सरा’ 21 अक्टूबर से रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button